घोड़ाखाल ल्वेशाल गाँव की सड़क में पानी भरने से ग्रामीण परेशान

ख़बर शेयर करें

भवाली। घोड़ाखाल ल्वेशाल गाँव में भारी बारिश से गांव की सड़क में पानी भर गया। जलभराव से ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चे पानी भरने से स्कूल जाने से मना करने लगे हैं। ग्रामीण गोपाल आर्य ने कहा कि हर साल बरसात में बारिश का पानी सड़क में जमा होता है। हर बार जनप्रतिनिधियों को सड़क को दुरुस्त कराने के लिए कहा जाता है। लेकिन सालो बीत जाने के बाद भी सड़क ठीक नही कराई गई है। उन्होंने कहा कि जल्द जिलाधिकारी को समस्या बताई जाएगी। ग्राम प्रधान हेमा आर्या ने कहा कि पानी भरने से परेशानी हो रही है। आस पास के लोगो से नाली बनाने को अनापत्ति पत्र देने को कहा गया है, लेकिन अब तक नही मिला है। कहा कि लोगो का सहयोग नही मिलने से काम नही हो पा रहा है। कहा लोग सहयोग करेंगे तो कल ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page