भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद- एशियन फिजिक्स ओलंपियाड प्रभाग, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय द्वारा भीमताल परिसर में तीन दिवसीय फिजिक्स ओलंपियाड कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ स्वागत सत्र में प्रो० आर० एस० भट्टाचार्या दिल्ली विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि तथा प्रो० विजय गुप्ता समन्वयक एशियन फिजिक्स ओलंपियाड, डीन एलाइड सांइसेज ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये सत्र की अध्यक्षता करते हुये प्रो० एम०सी० लोहनी परिसर निदेशक ने अतिथियों विशेषज्ञों तथा प्रतिभागियों का स्वागत कर कार्यशाला के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं। तत्पश्चात् मुख्यअतिथि प्रो० आर०एस० भट्टाचार्या ने एशियन फिजिक्स ओलंपियाड की प्रस्तावना एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला प्रो० पी० के आहलूवालिया अध्यक्ष भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद शिमला ने कार्यशाला के उद्देश्यों का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया प्रो० रेखा धोरपड़े जनरल सेक्रेटरी भारतीय भौतिकी शिक्षक परिषद मुम्बई ने छात्र-छात्राओं को उनके शैक्षिक तथा सामाजिक जीवन में कार्यशाला से होने वाले लाभ का विस्तृत वर्णन किया उन्होंने बताया कि उक्त कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं की भौतिक विज्ञान में रूचि एवं ज्ञान का विकास करने के साथ-साथ उन्हें अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न ओलंपियाड परिक्षाओं में भाग लेने हेतु प्रेरित करना है। अन्त में डॉ० मेहुल मानु विभागाध्यक्ष भौतिकी द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को कार्यशाला में सक्रिय प्रतिभाग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यशाला के शैक्षणिक सत्र के दौरान प्रो० आर०एस० भट्टाचार्या, प्रो० विजय गुप्ता, रौकी चौधरी, विशाखा तथा विशेष शर्मा द्वारा विभिन्न देशों में आयोजित किये गये भौतिकी ओलंपियाड से सम्बन्धित प्रयोगों का प्रदर्शन विद्यालयी छात्र-छात्राओं के साथ सक्रिय रूप से किया। विशेषज्ञों द्वारा स्मार्टफोन तकनीकी का प्रयोग करते हुये प्रकाश के स्प्रेक्ट्रम का अध्ययन, तरंगों के दोलन पर चुम्बकीय प्रभाव से सम्बन्धित प्रयोग, ध्वनि तंरगों के विभिन्न गुणों का प्रदर्शन तथा पीजो इलैक्ट्रिक क्रिस्टल से सम्बन्धित प्रयोगों का प्रदर्शन पारस्परिक भागीदारी द्वारा किया गया एवं छात्र-छात्रओं को उक्त प्रयोगों के दैनिक जीवन में होने वाले अनुप्रयोगों से परिचित करवाया। उक्त कार्यशाला के प्रथम दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कालेज भवाली की छात्राऐं एवं डीवीटो विद्यालय भवाली के इन्टरमिडिएट के छात्र-छात्राएँ सम्बन्धित विज्ञान शिक्षक डॉ० मेहुल मानु
विभागाध्यक्ष, डॉ० डी०एस० रावत सहित बी०टेक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएँ उपस्थित
रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

