ग्राफ़िक एरा में शानदार प्लेसमेंट होने पर छात्र-छात्राओं को भीमताल हल्द्वानी में किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल एवं हल्द्वानी परिसर के छात्र-छात्राओं का विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों में शानदार प्लेसमेंट होने पर उन्हें पुरुस्कृत किया गया। जिसमें ग्राफिक एरा भीमताल के आयुष जोशी एमसीए 4 सेमेस्टर का रू0 12 लाख के पैकेज पर टाटा वनएमजी में, रिया पॉल बी०टेक कम्प्यूटर सांइस 8 सेमेस्टर का 9.50 लाख में इन्फोसिस कम्पनी में एवं हल्द्वानी परिसर के अनुराग भट्ट बीटेक कम्प्यूटर सांइस 8 सेमेस्टर का रू० 9.50 लाख के पैकेज में इन्फोसिस कम्पनी में चयन हुआ है।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शानदार पैकेज में चयन होने पर उक्त छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा रू० 25 हजार का चैक देकर पुरस्कृत किया गया। प्लेसमेंट मिलने की खुशी में चयनित छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर सम्मानित किया गया जिसमें छात्रों द्वारा खुशी का इजहार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने अपने पाल्यों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर अपने को गौरवान्वित महसूस किया एवं विश्वविद्यालय प्रबन्धन एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि वह आशा करते हैं कि विश्वविद्यालय का यह माहौल एवं अध्ययन का स्तर आगे भी इस क्षेत्र के लिए मिशाल कायम करता रहेगा।

ग्राफिक एरा पिछले कई वर्षों से यहां पर पड़ रहे छात्र-छात्राओं को बड़ी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में उच्च पैकेज में नौकरी मिलने के लिए खास तौर पर पहचाना जा रहा है। इसी का परिणाम है कि छात्र-छात्राएं दुनिया की प्रमुख कम्पनियों में ऊंचे पैकेज पर केवल प्लेसमेंट ही नहीं पाते, बल्कि वहां दक्ष प्रोफेशनल के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं. इसके साथ ही नई खोजें भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ० कमल घनशाला ने भीमताल एवं हल्द्वानी परिसर के इस शानदार प्लेसमेंट पर छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुये कहा कि पासआउट होने से पहले ही शानदार पैकेज मिल जाना एक बड़ी उपलब्धि है। इसमें भीमताल एवं हल्द्वानी परिसर के छात्र-छात्राओं को बड़े पैकेज मिलना विश्वविद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता एवं दुनिया की नई तकनीकों से जुड़े होने का ही प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अभी कई और बड़े पैकेज वाली कम्पनियों के प्लेसमेंट परिणाम आने बाकी हैं।

सम्मान समारोह में भीमताल परिसर के निदेशक से०नि० कर्नल अनिल नायर एवं हल्द्वानी परिसर के डीन एकेडमिक्स डॉ० एम०सी० लोहानी द्वारा अभी तक चयनित सभी छात्रों की सूची जारी करते हुये पासआउट होने से पहले ही छात्रों को आकर्षक सालाना पैकेज के जॉब आफर मिलने पर छात्रों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुये कहा “यह उक्त छात्रों की अटूट मेहनत और हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है हम अपने छात्रों को उनके सपनों को साकार करने में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्हें व्यावसायिक दुनिया में सफलता के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करते हैं।” उन्होंने वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों से इन छात्रों का अनुसरण करने का कहा ताकि वे भी इसी प्रकार अपने समय में आकर्षक पैकेज में चयनित हो सकें अभी से वे इसके लिए विशेष तैयारी एवं मार्गदर्शन लेते रहें। समारोह में प्लेसमेंट प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पुरशोत्तम पैंटोला, इंचार्ज रोहित कुमार, भाष्कर जोशी के अलावा समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page