लालकुआं नगर से लगे सांप पठानी खत्ता में एक पति पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है।
ग्रामीणों के अनुसार पति के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद आरोपी पति पत्नी को बेसुध छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक रामपुर निवासी महिला इन दिनों सांप पठानी खत्ते स्थित अपने मायके आई हुई थी। आरोप है कि वहां पहुंचे पति ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की,
आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद ग्रामीण गंभीर हालत में लक्ष्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 108 एम्बुलेंस से हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया, जहां इलाज जारी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

