-आड़े तिरछे वाहन खड़े होने से लगा जाम
भवाली। कैंची धाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं ने निःशुल्क पार्किंग का लाभ उठाया। सुबह से शाम तक 1 हजार वहानो ने निःशुल्क पार्किंग का लाभ उठाकर नीब करौरी बाबा दर्शन किये। जिला प्रशासन द्वारा पहले 1 दिसंबर को टेंडर प्रक्रिया पूरी की जानी थी। जिसके बाद 3 जनवरी को टैन्डर प्रक्रिया होनी थी। पार्किंग टैण्डर नही होने से गुरुवार को श्रद्धलुओं के लिए निःशुल्क पार्किंग की गई। अब अग्रिम आदेशो तक पार्किंग निःशुल्क रहेगी। जिससे पार्किंग में अव्यवस्थता से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोभन सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को टैण्डर नही हो पाया। जिस कारण पार्किंग को गुरुवार को निःशुल्क किया गया। उन्होंने बताया कि टैण्डर नही होने से पार्किंग में वाहन आड़े तिरछे खड़े हो रहे है। जिससे यातायात प्रभाव हो रहा है। प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि टेंडर टेक्निकल खुल गया है। फाइल अनुमोदन हो जाने के बाद जल्द टेंडर हो जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

