पिता ने गुलदार को लाठी मारकर बेटे की जान बचाई

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़, जाजरदेवल के जीवी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम गुलदार ने एक दस साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बेटे की चीख पुकार सुनकर पिता ने गुलदार को लाठी मारकर किसी तरह भगाया और बेटे की जान बचाई। हादसे में बच्चे के नाक में गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में घायल का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर नैनीताल में चला हरित अभियान, बेतालघाट के मल्ला बरधौ में भी हुआ वृहद पौधारोपण

जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर जीवी क्षेत्र में नेपाल मूल के रहने वाले प्रकाश बिष्ट पुत्र मान सिंह बिष्ट छह बजे के करीब अपने कमरे से खाना खाने नजदीक में ही मौजूद रसोईघर के लिए निकला। इस बीच एकाएक गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। बच्चे की चीख सुनकर पास में चाय पी रहे मान सिंह भागे और उन्होंने लाठी से गुलदार को मारा। ताबड़तोड़ हमले के बाद गुलदार मौके से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को होंगे विविध कार्यक्रम, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

मान सिंह तुरंत प्रकाश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. अमन आलम ने घायल का इलाज किया। उन्होंने बताया कि हमले में बच्चे के चेहरे पर कई जगह गहरे घाव हो गए हैं। बताया कि भर्ती कर लिया है। हादसे में बच्चे के नाक में गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में घायल का उपचार किया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page