तेज रफ्तार कार दौड़ाकर पिता पुत्र समेत तीन को टक्कर मारी हादसे में पिता की मौत

ख़बर शेयर करें

देहरादून ओल्ड सर्वे रोड पर गुरुवार शाम ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने तेज रफ्तार कार दौड़ाकर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र और एक अन्य घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कार की गति इतनी तेज थी कि वह रेस्टोरेंट कारोबारी के घर की चहारदीवारी और गेट को तोड़कर अंदर जा घुसी। घर के अंदर खड़ी कार और स्कूटर से टकराने के बाद कार रुकी। इससे पहले आरोपी की इनोवा कार ने एक कार, बाइक और एक स्कूटर को टक्कर मारी। हादसे से गुस्साए लोगों आरोपी कारोबारी की पिटाई कर दी। हादसे में घायल स्कूटर सवार राहुल और बाइक सवार 48 वर्षीय रोहित फिलिप्स व उनके पुत्र 22 वर्षीय अनुज फिलिप्स को अस्पताल भिजवाया गया। रोहित ने दून अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राहुल और अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कारोबारी गुनीत सिंह निवासी डीएल रोड को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page