ब्रेकिंग::नैनीताल में जल्द फास्ट टैग से कटेगा चुंगी पार्किंग शुल्क

ख़बर शेयर करें

सरोवर नगरी की तीनों चुंगियों और डीएसए पार्किंग में फास्ट टैग के माध्यम से शुल्क वसूला जाएगा। इसके लिए नगरपालिका की ओर से जल्द टेंडर निकाला जाएगा। पालिका की ओर से चुंगियों पर मेनुअल रूप से शुल्क वसूला जा रहा है। हाल में हाईकोर्ट ने पालिका से सभी चुंगियों पर क्यूआर कोड के माध्यम से शुल्क वसूलने को कहा था। मंगलवार को शहर की यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी से मैनुअली शुल्क वसूले जाने का मामला सामने आया। जिस पर कोर्ट ने पालिका को फास्ट टैग के माध्यम से शुल्क वसूलने के आदेश दिए हैं। तीनों चुंगियों और डीएसए पार्किंग से शुल्क फास्ट टैग के माध्यम से वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page