भवाली गाँव में कृषकों को विभागीय योजनाएं बताई

ख़बर शेयर करें

भवाली। पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो केंद्र ने बेतालघाट के भवाली गाँव में विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया। पशु चिकित्सालय, कृषि विभाग, उद्यान विभाग ने विभिन्न योजनाओं के बारे में कृषकों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने कृषकों के साथ संवाद कर समस्याओं का समाधान किया। एनबीपीजीआर वैज्ञानिक डॉ ममता आर्य ने कहा कि कृषकों को विभगीय योजनाओं की जानकारी मिले, इसके लिए कार्यक्रम किये जाते है। आगे भी इसे तरह के कार्यक्रम किये जायेंगे। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ ममता, डर कृष्णा माधव, ग्राम प्रधान ज्योति बिष्ट, दिनेश बिष्ट, मदन, हीरा सिंह, गोपाल, लक्ष्मण सिंह, राजेन्द्र, पुष्कर आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page