शिविर में कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी

ख़बर शेयर करें

भवाली। मत्स्य पालन विभाग एवं भूमि संस्था हल्द्वानी के सहयोग से मेहरागांव होटल एप्पल इन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ किया गया। कार्यक्रम में जिले के 50 से भी अधिक कृषकों ने प्रक्षिक्षण में भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने कृषकों को विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शीत जल मत्स्य अनुसंधान निदेशालय के मुख्य वैज्ञानिक डॉ एन एन पांडे, जिला मत्स्य अधिकारी डॉ विशाल दत्ता और मत्स्य निरीक्षक डॉ विपिन कुमार विश्वकर्मा द्वारा कृषकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा बैंक के किसान क्रेडिट कार्ड सहित अनेक ऋण योजनाओं की जानकारी दी। भूमि संस्था की अध्यक्ष भावना पांडे, समन्यवक नकुल पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page