रामगढ़ के नाथुवाखान में किसान ने बंदूक से खुद को गोली मारी

ख़बर शेयर करें

भवाली। कोतवाली क्षेत्र के नथुवाखान स्थित गढ़गांव में बुधवार सुबह एक किसान ने अपनी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, गढ़गांव निवासी मोहन सिंह बिष्ट 59 पुत्र स्व उदय सिंह बिष्ट ने बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते अपनी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन के पास से सटाकर मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में बच्चों के अलावा कोई अन्य मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोगो ने बताया कि मृतक के दो पुत्र पत्नी परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बंदूक गर्दन के पास से सटाकर चलाई गई थी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। बताया गया कि मृतक खेती किसानी का कार्य करते थे। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page