भवाली में नम आखों से दी मां दुर्गा को विदाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के पौराणिक देवी मंदिर में दुर्गा महोत्सव का विजय दशमी पर दुर्गा माँ की पूजा अर्चना की गई। देर शाम मूर्तियों का खैरना में त्रिवेणी सोमवारी आश्रम के पास विसर्जन किया गया। पांच दिवसीय पूजा कार्यक्रम के अंतिम दिन मां दुर्गा की आरती भोग लगाकर देर शाम नम आंखों से विदाई देकर खैरना के लिए रवाना किया गया। मन्दिर में भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
मंगलवार को नगर के देवी मंदिर में पुजारी मोहन चन्द्र कपिल, दीपेश कपिल, इन्द्र कपिल ने वैदिक मंत्रोच्चण के बीच दशमी पूजा संपन्न कराई। इसके बाद पुरोहित के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर पूजा अर्चना की। भवाली खैरना बाजार माँ के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, राहुल कन्नौजिया, मनीष साह, सुजान सिंह रजवार, मनोज तिवारी, गौरव जोशी, दीपक बिष्ट, इन्द्र कपिल, रवि शंकर जोशी, कैलाश सुयाल, भानु मेहरा, रमेश पाण्डे, गोविंद भट्ट, रोहित कुमार, नरेन्द्र नैनवाल, घनश्याम जोशी, सोनू सजवाली, दीपक बिष्ट, आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page