भवाली में आज निकलेगी शोभायात्रा, तैयारियां पूरी

ख़बर शेयर करें

भवाली। नंदा देवी महोत्सव के तहत गुरुवार को मूसलाधार बारिश के बाद भी धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। सुबह से माँ के दर्शनों को लोग पहुँचे। देवी मंदिर में दिनभर भजन-कीर्तन हुए। शुक्रवार आज नंदा देवी महोत्सव महोत्सव पर नंदा सुनंदा के डोले को नगर भ्रमण कराया जाएगा। गुरुवार को सुबह छह बजे देवी पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। नगर समेत आसपास के विभिन्न स्थानों से सैकड़ों की तादात में भक्त शामिल हुए। इस दौरान यहां महिलाओं ने मां के भजन-कीर्तन किए। देर शाम साढ़े छह बजे मंदिर परिसर में 7 बजके आरती की गई। रात नौ बजे देवी पूजन के बाद रात 12 बजे देवी भोग लगाया गया। पुजारी पंकज कपिल, इंद्र कपिल, दीपेश कपिल ने बताया कि शुक्रवार आज दोपहर 2 बजे नगर भृमण के लिए माँ नंदा सुनंदा का डोला निकाला जाएगा। देर शाम शिप्रा नदी में विसर्जन किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page