भवाली। नैनीताल जिले के खूबसूरत पर्यटन स्थल सातताल में उस समय हलचल बढ़ गई जब बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपने नए गाने की शूटिंग के सिलसिले में यहां पहुंचीं। अभिनेत्री के आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार नोरा फतेही भवाली स्थित कासा डी बेलो होटल में दो दिनों तक रुकीं। इस दौरान उन्होंने सातताल और आसपास के प्राकृतिक स्थलों पर अपने आगामी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग की। शूटिंग के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे और आम लोगों की पहुंच सीमित रखी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शूटिंग टीम के आने से क्षेत्र में रौनक बढ़ गई है। वहीं, पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी इससे अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।गौरतलब है कि सातताल की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण फिल्म और म्यूजिक वीडियो शूटिंग के लिए लगातार फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहा है। नोरा फतेही की मौजूदगी ने एक बार फिर इस क्षेत्र को सुर्खियों में ला दिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

