बारात रास्ते मे फंसी, भूखे प्यासे रहे बाराती

ख़बर शेयर करें

भारी बारिश से यहां एक बारात नाचनी-बांस बगड़ सड़क पर रविवार रात करीब सात घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। इस दौरान उन्होंने सड़क खुलने का इंतजार किया पर निराशा हाथ लगी। 120 से अधिक बाराती और वर-वधू भूखे प्यासे हाथ जोड़कर भगवान से सड़क खुलने की प्रार्थना करते रहे। किसी तरह सोमवार तड़के अपने संसाधनों से बंद सड़क खुलवार कर बारात घर के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, रोजगार का भी अवसर

रविवार को कोटा गांव से त्रिलोक सिंह की बारात यहां बला गांव आई थी। यहां एक दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वे शाम दुल्हन आशा और बारातियों के साथ अपने घर गांव कोटा ले जाने के लिए शाम करीब 6 बजे वापस रवाना हुए। घर पहुंचने से 26 किमी पहले सात बजे नाचनी-बांस बगड़ मोटर मार्ग पर भारी बारिश के कारण दुलिया बगड़ पर मलबा आ गया। इससे यह सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। सड़क बंद होने से यहां बाराती घंटों फंसे रहे। वर का कहना है कि स्थानीय विधायक के साथ ही प्रशासन के अधिकारियों को उन्होंने फोन कर मार्ग खोलने का आग्रह किया। रात 11 बजे तक कोई मौके पर मार्ग खोलने कोई नहीं पहुंचा। कहा कि इसके बाद न्होंने पोरथी गांव से अपने खर्चे पर जेसीबी मंगाई। करीब दो घंटे से अधिक समय तक जेसीबी रात में इस मार्ग को खोलने का प्रयास करती रही। रात 1 बजे के बाद मार्ग को किसी तरह खोला जा सका। मार्ग खुलने के बाद बारातियों ने राहत ली और किसी तरह घर को रवाना हुए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page