प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी का भाजपा मंडल मंत्री वैभव आनंद ने भवाली में किया स्वागत

ख़बर शेयर करें

विश्वप्रसिद्ध शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी के भवाली आगमन पर भा.ज.पा मंडल मंत्री वैभव आनंद ने उन्हें बाबा नीम करौली महाराज का चित्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  64 किमी दौड़ में चमोली के पूर्व सैनिक कलाम सिंह बिष्ट रहे प्रथम

इस अवसर पर वैभव आनंद ने कहा कि हंसराज रघुवंशी अपने शिव भजनों के माध्यम से देश-विदेश में सनातन संस्कृति और भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का गौरव बढ़ा रहे हैं। उनके भजन युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को भगवान शिव की भक्ति से जोड़ने का प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्काउट गाइड प्रशिक्षण से निखरेंगे शिक्षक, बच्चों में विकसित होगी सेवा भावना

वैभव आनंद ने हंसराज रघुवंशी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उनके संगीत और आध्यात्मिक योगदान की सराहना की।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page