कार खाई में गिरने से टनकपुर महाविद्यालय के संगीतज्ञ डॉ पंकज उप्रेती घायल

ख़बर शेयर करें

सेराघाट के पास फोर्ड कार uk04 6194 खाई में गिरने से टनकपुर महाविद्यालय के संगीतज्ञ प्रोफेसर डा. पंकज उप्रेती घायल हो गये , तथा गणेश सिंह ल्वांल, धीरज उप्रेती भी घायल हुए हैं। मौके पर लोग और इनके चाहने वाले पहुंच गए थे। मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में जांच के बाद तीनों को हल्द्वानी रैफर कर दिया है। टनकपुर महाविद्यालय के संगीतकार गुरुजी पंकज उप्रेती ने बताया कि
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डा. उप्रेती से हालचाल जाने। जोहार संगठन के तमाम लोग व संस्कृति से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा।
असल में तीनों कलाकार हरि प्रदर्शनी व शोध के लिए मल्ला दुम्मर मुनस्यारी जा रहे थे अचानक फोर्ड कार खाई में गिर गई।
गनीमत रही कार का एयर बैग समय से खुल गया जिससे आगे बैठे लोगों को ज्यादा चोटे नहीं आई। टनकपुर महाविद्यालय छात्रो को इसकी सूचना मिलते ही गुरुजी का हालचाल पूछा तथा शिध्र स्वास्थ्य होने की भगवान से कामना की है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page