ग्राम प्रधानों को टीबी मुक्त भारत अभियान की जिम्मेदारियां बताईं

ख़बर शेयर करें

भवाली। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड रामगढ़ के कार्यालय सभागार में ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम प्रधानों को क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव, जागरूकता और अभियान में जनभागीदारी के महत्व की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण के दौरान ग्राम प्रधानों को अभियान में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वॉल पेंटिंग कराने के लिए प्रेरित किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा सके।कार्यक्रम में टीबी मुक्त ग्रामों के ग्राम प्रधानों को सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। साथ ही निक्षय मित्र बनने की प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. गौरव सिंह, भूपेंद्र सिंह धर्मवाल और प्रियंका तथा इंपैक्ट इंडिया प्रोग्राम से जितेंद्र कुमार ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्राम पंचायतों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ग्राम प्रधानों से अभियान में सक्रिय सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page