देवी मंदिर में नंदा देवी महोत्सव समिति की बैठक, कार्यकारिणी का किया विस्तार

ख़बर शेयर करें

भवाली। श्री मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर रविवार को देवी मंदिर में महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक समिति अध्यक्ष मनीष साह के नेतृत्व में हुई। इस दौरान आगामी नंदा देवी महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए समिति की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने को लेकर अपने सुझाव रखे। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार कर कंचन सुयाल, एडवोकेट प्रशांत जोशी को उपाध्यक्ष, योगेश जोशी, आशुतोष चन्दोला, मनोज कनवाल, सोनू सिजवाली को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित पाण्डे, कमलेश बिष्ट को महासचिव, इसके अलावा सचिव, उपसचिव, संरक्षक बनाये गए। अध्यक्ष मनीष साह ने सभी सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। बैठक में अध्यक्ष मनीष साह ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को कार्यकारिणी में जिम्मेदारियां दी गईं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों को समिति से जोड़ा गया। समिति ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर आगामी दिनों में भी बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page