कैंची धाम में निस्वार्थ सेवा की मिसाल, खोया मोबाइल सुरक्षित लौटाया

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची मंदिर बाबा के दर्शन के लिए आई एक महिला श्रद्धालु का मोबाइल फोन गुम हो गया। जिसे मन्दिर के सिक्योरिटी सुपरवाइजर बिनोद ने टीम के साथ खोजबीन कर वापस लौटाया। महिला की पहचान मनीषा गुप्ता, निवासी दिल्ली के रूप में हुई। मोबाइल खो जाने से महिला अत्यंत व्यथित होकर रोने लगी।
इस दौरान मौके पर मौजूद सिक्योरिटी ने महिला से जानकारी ली और उन्हें धैर्य व हौसला दिया। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मंदिर परिसर में मोबाइल की तलाश शुरू की। कुछ समय की खोजबीन के बाद महिला का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित मिल गया।
मोबाइल मिलने पर समाजसेवी व उनके साथियों ने मोबाइल महिला को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर महिला मनीषा गुप्ता ने राहत की सांस ली। और मंदिर की एसआई एस सिक्योरिटी, समस्त स्टाफ तथा मोबाइल खोजने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद किया।
घटना के बाद महिला ने इसे बाबा नीम करोली महाराज की कृपा बताया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page