नथुवाखान में अनशनकारियों को पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने दिया समर्थन

ख़बर शेयर करें

भवाली। ग्रामसभा हरिनगर नथुवाखान भूमि मालिकाना हक संघर्ष समिति द्वारा पाँचवे दिन 13 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन जारी रहा। रविवार को पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी समर्थन देने पहुँचे। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन पूरी तरह यह नही कहता कि सभी मांगे पूरी की जाएगी। उससे पहले अनशन खत्म नही किया जाएगा। वह अनशन पर बैठे रहेंगे। कहा पेयजल योजनाओं को 20 साल आगे के लिए बनाया जाना जरूरी है। हरिनगर में मोटर मार्ग 2012 से आज तक नही बन पाए है। डामरीकरण नही होने से ग्रामीण परेशान है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मालिकाना हक शासन स्तर की समस्या है। अनशनकारियों से जल्द मिलकर वार्ता की जाएगी।
इस दौरान पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख कुंदन न्याल, जिला पंचायत सदस्य गणेश आर्या, पूर्व प्रधान भुवन चन्द्र, प्रधान पूनम देवी, प्रकाश प्रेम पथिक, चंपा आर्या, दीपा देवी, गीता आर्या आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page