हर विधानसभा में बनेंगे सखी बूथ,बूथों में महिला कर्मियों की तैनाती होगी

ख़बर शेयर करें

नैनीताल में बनेंगे 06 सखी बूथ

लोकसभा चुनाव में जिले की हर विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाना है। इन बूथों पर समस्त महिला कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। सखी बूथ में पीठासीन अधिकारी से लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी भी महिला होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पी आर चौहान ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की हर विधानसभा में एक सखी बूथ बनाया जाना है जिसकी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। नैनीताल जिले की विधानसभा लालकुआं में राजकीय इंटर कॉलेज दौलिया हल्दूचौड़ कक्ष संख्या 01, भीमताल में जिला परिषद डाक बंगला कक्ष संख्या 01, नैनीताल में नगरपालिका परिषद नर्सरी विद्यालय नैनीताल कक्ष संख्या 01, हल्द्वानी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाहर ज्योति दमवाढुंगा कक्ष संख्या 02, कालाढूंगी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमलवागांजा स्थित ग्राम देवका कक्ष संख्या 02 और रामनगर में लोक निर्माण विभाग कार्यालय भवन कक्ष संख्या 02 सखी बूथ बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

विधानसभा लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी और रामनगर में जिन बूथों में सर्वाधिक महिला मतदाता है उन बूथों को सखी बूथ बनाया गया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है देश के लोकतंत्र पर्व में भाग लेकर अपने मतदान का प्रयोग करें ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page