02 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर जिला न्यायालय चम्पावत सभागार कक्ष में महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जयन्ती समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री जी को पुष्पांजली दी गई, तत्पश्चात जिला बार संघ के अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं न्यायिक अधिकारीगण के द्वारा महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री के सम्बन्ध में अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। तत्पश्चात प्रभारी जिला जज, सिविल जज सी०डि० हेमन्त सिंह राणा की अध्यक्षता एवं सिविल जज सी0डि० / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में जिला न्यायालय चम्पावत के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं जजशिप के समस्त कर्मचारीगण अधिवक्तागण आदि के द्वारा जिला न्यायालय चम्पावत के न्यायालय परिषर के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं विद्वान अधिवक्तागण आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

