भवाली में उद्यमिता विकास जागरूकता शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत रामगढ़ रोड स्थित एरो इंस्टीट्यूट में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के सहायक प्रबंधक कैलाश सम्भल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने युवाओं को स्वरोज़गार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, उपलब्ध अवसरों एवं ऋण सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उद्यम स्थापना की प्रक्रिया, परियोजना रिपोर्ट तैयार करने तथा ऑनलाइन आवेदन प्रणाली के बारे में भी मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक हितेश साह, पवन कुमार ने किया। शिविर में लगभग 30 युवाओं एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया और स्वरोज़गार से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। प्रबंधक हितेश साह ने बताया कि जागरूकता शिविर के माध्यम से स्थानीय युवाओं में स्वरोज़गार के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page