गजार में पंचायत भूमि से हटाया अतिक्रमण
धारी। तहसीलदार धारी मनीषा बिष्ट के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम गजार में पंचायत भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाकर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।
तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने बताया कि वन पंचायत भूमि पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौके पर जांच कराई गई, जिसके बाद जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी और वन पंचायत भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

