रामनगर में पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

ख़बर शेयर करें

रामनगर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
रामनगर। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार को रामनगर क्षेत्र में पुलिस और एक वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त चंदन सागर के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली रामनगर में 11 अगस्त 2026 को दर्ज एफआईआर संख्या 252/2026, धारा 109(1)/190(3)/351 बीएनएस में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में 15 अगस्त को पुलिस टीम को सूचना मिली कि मामले में वांछित चंदन सागर पुत्र स्व. छत्रपाल सिंह, निवासी शिवलालपुर लूटाबड़, अपने घर पर मौजूद है।
पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही अभियुक्त मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया। हाथीडगर के पास फॉरेस्ट चौकी के समीप पहुंचने पर अभियुक्त ने कथित तौर पर तमंचे से पुलिस टीम पर एक राउंड फायर किया और मालधन की ओर भाग गया।
घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। संयुक्त पुलिस टीम ने 64 नंबर गेट से मालधन जाने वाली सड़क के जंगल क्षेत्र में अभियुक्त को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो राउंड और फायर किए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page