नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार 19 दिसंबर को नैनीताल क्लब में रोजगार मेला लगाया गया। एक दिवसीय मेले में पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, बजाज कैपिटल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी लाइफ इन्श्योरेंस, वाइएसएफ, ब्लिंकिट आदि कंपनियां रहेंगी। 18 से 40 वर्ष की उम्र के लोग आवेदन कर सकेंगे। आवेदनकर्ता की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक संबंधी दस्तावेज लेकर आने होंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

