सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत श्रमिक दीप चंद्र पांडे 52 की ड्यूटी के दौरान करंट लगने के बाद मौत हो गई। उक्त घटना से मृतक परिवार में जहां कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेचुरी पल्प एंड पेपर मिल के डब्ल्यूपीपी इलेक्ट्रिकल प्लांट में कार्यरत इलेक्ट्रॉशिन दीप चन्द्र पाडे उम्र 52 वर्ष को कार्य के दौरान करंट लग लग गया, बुरी तरह झुलस चुके श्रमिक दीप चन्द्र पाडे को मौजूद श्रमिक आनन-फानन में सेंचुरी मिल की डिस्पेंसरी ले गये, जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने हायर सेंटर को रेफर करते हुए एंबुलेंस की सहायता से हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही सेंचुरी के श्रमिको में शोक का माहौल व्याप्त हो गया, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वर्तमान समय में उनका परिवार हल्द्वानी बरेली रोड के पुरानी आईटीआई क्षेत्र में निवासरत था। जबकि मूल रूप से वह भीमताल नौकुचियातल के निवासी हैं। मृतक दीप चंद्र पांडे का एक पुत्र है।
इधर सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के महाप्रबंधक एसके बाजपेई का कहना है कि मौत के कारण की जांच की जाएगी, तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वास्तविकता का पता चलेगा, उन्होंने कहा कि मृतक परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इधर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र मेलकानी क्या कहना है कि मिल की सभी यूनियनों ने सीईओ अजय गुप्ता से भेंट कर मृतक परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता और आश्रित को नौकरी की मांग की है, जिस पर उन्होंने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

