भवाली सीएचसी में पुष्पा पनौरा को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कक्षसेविका पुष्पा पनौर को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में वक्ताओं ने पुष्पा पनौरा के कार्यकाल को याद करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान पुष्पा पनौरा ने निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए विभाग को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विदाई कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। अंत में पुष्पा पनोरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग और स्नेह मिला। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार, फार्मासिस्ट सी एम जोशी, सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट जी डी काण्डपाल, डॉ अमित, राकेश, सोहन सिंह बिष्ट सुनील कुमार, सीमा बिष्ट, एकता, सोनू, गौरीशंकर, प्रमोद कुमार, राजेन्द्र कुमार आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page