रामगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली कर्मचारी घायल

ख़बर शेयर करें

भवाली। मुक्तेश्वर से मीटर चेकिंग कर अपने घर सातताल लौट रहे एक बिजली कर्मचारी को रामगढ़ क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के कर्मचारी टीकम सिंह मुक्तेश्वर क्षेत्र में मीटर चेकिंग का कार्य कर वापस भवाली की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रामगढ़ के लक्ष्मीखान के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कर्मचारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीछे से आ रहे उनके सहयोगी पंकज ब्रजवासी ने अन्य लोगो को सूचना दी। जिसके बाद घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कर्मचारी के पैर में गंभीर चोट आई है।
घटना की जानकारी 112 पर कॉल कर पुलिस को भी दी गई। बिजली विभाग के सुपरवाइजर लोकेश साह ने बताया कि पुलिस से अज्ञात वाहन को जल्द पकड़ने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में वाहन की संख्या दिखाई दे रही है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर सकती है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page