भवाली में बिजली विभाग ने काटे 17 कनेक्शन

ख़बर शेयर करें

भवाली। विद्युत विभाग लगातार बकायदारों से वसूली कर रहा है। सोमवार को भवाली, गरमपानी, रामगढ क्षेत्र में विद्युत विभाग ने बकायदारों से वसूली के लिए व्यापक अभियान चलाया चलाया। जिसमे 17 बकायदारों के कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा 9 लाख रुपये की वसूली की गई। एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि लोगो को अल्टीमेटम दिया गया था। जिसके बावजूद लोग बकाया समय से जमा नही कर रहे हैं। जिसके चलते कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कहा आगे भी वसूली अभियान जारी रहेगा। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से मार्च के बिलो को इसी माह जमा करने की अपील की है। जिससे कनेक्शन काटने जैसी किसी भी कार्रवाई से बचा जा सके।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page