विद्युत विभाग ने मानसून सीजन में खंभों से दूर रहने की अपील की

ख़बर शेयर करें

भवाली। मानसून के समय विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर अपील जारी की है। बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखने को कहा गया है। एसडीओ मनोज तिवारी ने कहा है कि खंभों से अपने मवेशियों को न बांधे। बिजली लाइनों के नीचे कोई कार्यक्रम न करें। नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाकर रखें। खेत की मेड़ पर अगर खंभा लगा है तो उससे दूरी बनाकर ही जुताई करें। अगर खंभों में स्पार्किंग हो रही हो तो तत्काल अपने नजदीकी बिजलीघर में इसकी जानकारी दें। बारिश में खंभे से चिंगारी उठ रही हो और आसपास पानी भरा हो तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचें। बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हों तो उस पेड़ पर न चढ़ें। घर के भीतर बिजली फिटिंग में अर्थिंग जरूर कराएं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका
Ad Ad

You cannot copy content of this page