भवाली युवा एकता मंच के अध्यक्ष पद का चुनाव कल, 40 दावेदार मैदान में

ख़बर शेयर करें

भवाली:
उत्तराखंड युवा एकता मंच – भवाली इकाई के अध्यक्ष पद के लिए कल 23 अप्रैल को ऑनलाइन मतदान कराया जाएगा। यह जानकारी मंच के संस्थापक पवन रावत ने दी।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार युवाओं के नाम संस्थापक मंडल को प्राप्त हुए हैं, जिनमें से एक को कल ऑनलाइन पोलिंग के माध्यम से अध्यक्ष चुना जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोल लिंक के माध्यम से सम्पन्न होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

इस बार कुल 40 सदस्य, जिनमें मंच के सक्रिय युवा और नगर के कुछ प्रतिष्ठित नागरिक भी शामिल हैं, इस चुनाव में मतदान करेंगे। पवन के अनुसार, इन सभी सदस्यों का चयन इस आधार पर किया गया है कि वे मंच से लगातार जुड़े हुए हैं और हर परिस्थिति में युवाओं के समर्थन में खड़े रहते हैं तथा सहयोग प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

मतदान प्रक्रिया प्रातः 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। जिस भी उम्मीदवार को सर्वाधिक वोट प्रतिशत प्राप्त होगा, उसे ही भवाली युवा एकता मंच का नया अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के परिणाम शाम 5 बजे तक ही सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page