परिसीमन किया तो करेंगे चुनाव बहिष्कार

ख़बर शेयर करें

नगर पालिका में पुन शामिल करने का पंचायत प्रतिनिधियों समेत ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। एक स्वर में पालिका में गांवों को शामिल करने का विरोध किया। जबरन शामिल करने पर चुनाव बहिष्कार समेत न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

शनिवार को न्याय पंचायत खत्याड़ी में दर्जनों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एकत्र हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एक बार पुन गांवों को पालिका में शामिल किया जा रहा है। कहा कि जबरन और विश्वास में लिये बिना इस कार्य को पुन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

जिसका ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। वक्ताओं ने कहा कि पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर उन्हें हाउस टैक्स, सीवर टैक्स समेत विभिन्न प्रकार के टैक्स चुकाने पड़ेंगे। गांवों में अधिकांश लोग मध्यम वर्गीय रहते हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page