जंगली मशरूम खाने से बुजुर्ग की मौत

ख़बर शेयर करें

सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में शुक्रवार को उपचार के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जंगली मशरूम की सब्जी खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुक्तेश्वर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, फर्जी लिंक और डिजिटल अरेस्ट से बचाव की दी जानकारी

अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित तल्ली दयूनी निवासी 62 वर्षीय हरीश राम ने गुरुवार सुबह जंगली मशरूम खाया था। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत होने लगी। कुछ देर में तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें रानीखेत अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। एसटीएच में भर्ती कराकर उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page