मकान में आग से बुजुर्ग जिंदा जले

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार के रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। मकान पूरी तर जल चुका है। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित है। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

गुरुवार को एक मकान में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल लाल वाली गली निकट पुरानी तहसील थाना गनगहर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो एक मकान में आग लगी थी, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपलब्ध संसाधनों से बुझा लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

यहां एक वृद्ध व्यक्ति निसार अहमद आग की चपेट में आ गए। आग में झुलसने से दौरान ही मौत हो गई। आग से घरेलू सामान भी जल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page