मन्दिर में भगदड़ होने से आठ लोगो मौत

ख़बर शेयर करें

बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के मघड़ा मेला में मंगलवार की सुबह आस्था का माहौल मातम में बदल गया। पूजा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ में मची भगदड़ में आठ महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, दस से ज्यादा लोग घायल हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

चैत्र महीने के अंतिम मंगलवार को पूजा करने के लिए करीब 25 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी। भारी भीड़ के बावजूद न तो पुलिस की तैनाती थी और न ही प्रबंधन का कोई इंतजाम था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पूजा के लिए आपाधापी मची थी। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे मंदिर के सिंह द्वार के पास अचानक एक महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद भगदड़ मच गयी। इस दौरान आठ महिलाओं की मौत भीड़ के नीचे दबने के कारण हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य हृदयविदारक था। घायलों का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सात महिलाएं नालंदा और एक नवादा की निवासी थीं। घटना के बाद प्रशासन ने मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी। तीन की स्थिति गंभीर है। मृतक आश्रितों को राज्य सरकार ने छह-छह लाख और केंद्र सरकार ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page