भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के समय में बदलाव

ख़बर शेयर करें

भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग अलर्ट, स्कूलों के समय में बदलाव
हल्द्वानी, 24 अप्रैल। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की समय सारणी में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने जनपद के शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में 15 मई तक नई समय व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि तेज गर्मी और लू से होने वाली परेशानियों से बचाव किया जा सके। नई व्यवस्था के तहत विद्यालयों में प्रार्थना सभा का समय प्रातः 6:45 बजे तथा विद्यालय संचालन का समय प्रातः 7:00 बजे निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक के स्कूलों में यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देश दिए हैं कि समय परिवर्तन का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page