चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री के खिलाफ बयानों के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सार्वजनिक वक्तव्यों में सावधानी बरतने और सतर्क रहने को कहा है।
कांग्रेस नेता की ओर से प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल शब्दों पर आयोग ने गतवर्ष राहुल को नोटिस जारी किया था। सूत्रों ने बताया, कोर्ट के निर्देश को देखते हुए आयोग ने राहुल से भविष्य में उनसे सार्वजनिक बयानों में अधिक सावधान रहने को कहा है। चुनाव आयोग ने कहा कि जिन स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों को पूर्व में नोटिस मिल चुका है, उन्हें बार-बार आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। चुनाव आयोग ने एक मार्च को जारी किए परामर्श में चेतावनी दी थी कि राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए सिर्फ नैतिक निंदा के बजाय कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

