भवाली में डीवीटो स्कूल के छात्र छत्राओं ने बांटे कागज के बैग

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के डीवीटो स्कूल के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत कागजों के बैग का वितरण किया। प्रधानाचार्या लीसी ए के के नेतृत्व में मल्ली बाजार, तल्ली बाजार भीमताल रोड़ में दुकानदारों को कागज के बैग वितरण कर प्लास्टिक मुक्त भवाली बनाने के लिए जागरूक किया। छात्र छत्राओं ने सभी को प्लास्टिक मुक्त भवाली बनाने की सपथ दिलाई। प्रधानचार्य लीसी ए के ने कहा कि शिक्षा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत छात्र छात्राएं जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। कहा कि छोटी कोशिश से ही बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। बच्चे घर से ही पालिथिन मुक्त भवाली का प्रण लेकर बाजार में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page