मनरसा गांव में टूर्नामेंट के दौरान शीलू कुमार ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। मनरसा गांव में आयोजित खेल टूर्नामेंट के दौरान शीलू कुमार ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक दिशा देता है।
इस अवसर पर शीलू कुमार ने जनसम्पर्क अभियान के तहत गांव के ग्रामीणों से भी संवाद किया और उनकी विभिन्न समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और खेल संसाधनों से जुड़ी अपनी परेशानियां उनके समक्ष रखीं। शीलू कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीण, युवा खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page