दुःखद::गुलदार ने युवक को बनाया निवाला

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में वन्यजीवों के हमला जारी है। गुलदार ने कल रात फिर एक युवक को निवाला बना दिया है। आज जंगल में उसका शव बरामद किया गया।
भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने बताया कि काठगोदाम से लगे भीमताल ब्लॉक विकास खंड के भदयूनी निवासी 30 वर्षीय कमल सिंह बिष्ट पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट कल देर शाम से घर के पास से गायब हो गया था, परिजनों ने उसकी खोजबीन की। रात तक कोई जानकारी नहीं मिला। आज गांव के लोगों के साथ ही वन विभाग के लोगों ने खोजबीन शुरू की। आज सुबह जंगल में कमल का आधा खाया हुआ शव बरामद किया गया।
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते दिवस उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से इस क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा बाघ देखे जाने को जानकारी दी। विभाग से कोई ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया था, विभाग ने एस मामले में लापरवाही बरती। ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने घटना स्थल पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page