गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने पति को वीडियो कॉल कर फंदे से झूलकर आत्महत्या की

ख़बर शेयर करें

पंतनगर। गृहक्लेश के चलते एक विवाहिता ने पति को वीडियो कॉल की और फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

लंबे समय से बेरोजगारी का दंश झेल रहा नगला निवासी आनंद मौर्य पुत्र स्व. रूपा (मूंगफली का ठेला लगाने वाला) हाल ही में टाटा मोटर्स में श्रमिक पद पर लगा था। परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

के मुताबिक नशे का आदी होने और बेरोजगारी के चलते उसके घर में गृहक्लेश होता था। रविवार सुबह वह काम पर चला गया। दोपहर एक बजे उसके मोबाइल पर पत्नी अनीता (25) ने वीडियो कॉल कर कहा कि बच्चों का ख्याल रखना और उसके बाद कमरे में पंखे से फंदा लगाकर झूल गई। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो उसे फंदे से लटका देखकर अवाक रह गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना देकर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ पंतनगर सुंदरम शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page