डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल श्यामखेत में महात्मा गांधी जयंती मनाई

ख़बर शेयर करें

2 अक्टूबर गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य में डी०एस०एस०पाल पब्लिक स्कूल श्यामखेत में प्रधानाचार्य आशीष पाण्डे व आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती इन्द्रा जोशी ने ध्वजारोहण किया. कार्यक्रम की शुरुवात गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की फोटो में पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलन कर की गयी. बच्चों द्वारा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी पर अपने विचार व्यक्त किये गये. इस मौके पर विद्यालय परिसर व आस-पास शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया. प्रधानाचार्य आशीष पाण्डे द्वारा कार्यक्रम के अन्त में अपने वक्तव्य में सभी का आभार प्रकट किया गया. आज के कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशीष पाण्डे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती इन्द्रा जोशी, उप प्रधानाचार्या निर्मला भैसोड़ा, सरस्वती शाह, गुंजन आर्या, रीना सदाशंकर, नीता आर्या, करन माहेश्वरी, कविता धोनी, पूजा आर्या समेत समस्त बच्चे व अभिभावक उपस्थित थे.

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page