डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल श्यामखेत में धूम धाम से मनाया लोक संस्कृति दिवस

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल श्यामखेत में इन्द्रमणी बडोनी का जन्मदिवस लोक संस्कृति दिवस के रूप में धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकायें व बच्चे कुमांउनी परिधान में रहे। प्रधानाचार्य आशीष पाण्डे ने इन्द्रमणी बडोनी की फोटो पर माल्यार्पण कर उनके सम्पूर्ण जीवन पर अपने विचारों के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की। बच्चों ने कुमांउनी लोक-नृत्य व लोक गीत का गायन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कविता धोनी ने कुमांउनी भाषा में किया। कार्यक्रम को देखकर अपनी संस्कृति की तरफ बच्चों के लगाव की सभी अभिभावकों ने सराहना की। इस दौरान प्रधानाचार्य आशीष पाण्डे, उप प्रधानाचार्या निर्मला भैसोड़ा, सरस्वती शाह, कविता धोनी, ईशा आर्या, नीता आर्या समेत अभिभावक व बच्चे रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page