सवारियों के साथ शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

शराब पीकर वाहन चलाकर सवारियों की जान जोखिम में डालना टैक्सी चालक को पड़ा भारी, चौकी खैरना पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोमवार को खैरना में वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 04 TB 2754 के चालक हरीश चंद्र भट्ट पुत्र धर्मानंद भट्ट निवासी ग्राम खताली थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र 42 वर्ष जो बेरीनाग से सवारी लेकर हल्द्वानी जा रहा था जिसे शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर सवारियों की जान जोखिम में डालने पर अंतर्गत धारा 184/185/ 202 एमबी एक्ट में गिरफ्तार किया गया। खैरना चौकी प्रभारी द्वारा बताया गया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

पुलिस टीम में
उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना
कांस्टेबल राजेंद्र सती शामिल।

    
Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page