दिनांक 23-1-2024 की रात्रि में खैरना चौकी पुलिस को डायल 112 द्वारा सूचना मिली कि दो पाखी के पास दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई है। इस सूचना पर प्रभारी चौकी खैरना उप निरीक्षक दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पाया कि वाहन कार संख्या UK04J0720 को द्वाराहाट अल्मोड़ा निवासी चालक, चलाकर द्वाराहाट से हल्द्वानी जा रहा था। चैक करने पर चालक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाकर भवाली की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल संख्या UK01A2954 में रॉन्ग साइड जाकर टक्कर मार दी । जिसे अंतर्गत धारा 185/202/207 एमबी एक्ट में गिरफ्तार कर कार को सीज कर कब्जे पुलिस लिया गया। चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट आरटीओ हल्द्वानी को भेज दी गई है।
पुलिस टीम
▪️उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना।▪️कांस्टेबल जगदीश धामी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

