रातिघाट के पास ट्रक कैंटर की टक्कर में चालक घायल

ख़बर शेयर करें

ट्रक–कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल

गरमपानी। भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातीघाट क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 3 बजे एक ट्रक और कैंटर के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रहा ट्रक और खैरना से अल्मोड़ा की दिशा में आ रहा कैंटर आमने-सामने टकरा गए।

इस दुर्घटना में कैंटर चालक घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायल चालक को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया।
वही सूचना मिलने पर खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से घटना की सूचना दी गई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page