ड्रीम इलैवन में अब दीवान बने दो करोड़ के मालिक

ख़बर शेयर करें

बाराकोट रैघाव के दीवान ने ड्रीम इलेवन में जीते दो करोड़
लोहाघाट। क्रिकेट के आईपीएल में बाराकोट के रैघाव निवासी दीवान सिंह अधिकारी ने ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर दो करोड़ जीते। दीवान दिल्ली में एक होटल में वेटर का काम करता है।
शनिवार को रैघाव क्षेत्र में दो करोड़ जितने की खबर मिलते ही जश्न का माहौल है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धन सिंह अधिकारी ने बताया कि दीवान दिल्ली के एक होटल में वेटर है। उसे आईपीएल मैच में टीम बनाने का पहले से शौक है। बताया कि दीवान घर आ रहा है। जिसका स्वागत किया जाएगा। दीवान के दो करोड़ जितने पर पूरे बाराकोट क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page