भवाली के नए कोतवाल बने डी आर वर्मा

ख़बर शेयर करें

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस महकमे में कई फेरबदल किए गए हैं। एसएसपी ने जिले के चार इंस्पेक्टर और एक एसएसआई का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस लाइन में तैनात इंसपेक्टर दिनेश फर्त्याल को लालकुआं का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया है। जबकि लालकुआं में तैनात कोतवाल डीआर वर्मा को भवाली कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। यहीं पर तैनात हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल और यहां पर तैनात धर्मवीर सिंह सोलंकी को चुनाव प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। जबकि रामनगर कोतवाली में तैनात एसएसआई जोगा सिंह ढेला चौकी कमान सौंपी गई है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page